Advertisement

सांसद ने अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मियों को किया सम्मानित

माननीयों ने कोरोना गाइडलाइन की जमकर उड़ाई धज्जियां

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी में 11 जुलाई को कोरोना काल में सराहनीय योगदान के लिए कोरोना योद्धा चिकित्सकों व अस्पताल कर्मियों को सम्मानित किया गया। यहां गिरिडीह सांसद के अलावा ढोरी क्षेत्र के एमके अग्रवाल, बीएंडके जीएम एम कोटेश्वर राव  ने डॉक्टरों को शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया।

मौके पर केंद्रीय अस्पताल ढोरी के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) डॉ एस मुखर्जी, डॉ आर एन झा, डॉ के डॉन, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक प्रतुल कुमार, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह आदि मौजूद थे। इस दौरान माननीय लोगों ने कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई। आश्चर्य की बात है कि यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तक नहीं किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *