विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गिरिडीह सांसद और गोमियां विधायक ने 4 दिसंबर को अति सुदूरवर्ती क्षेत्र में जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया।
बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के जरकुंडा में पाइप जलापूर्ति योजना का भूमि पूजन 4 दिसंबर को गिरिडीह सांसद एवं गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि हर घर नल का जल हो, ये प्रधानमंत्री का सपना है। आज इसी सपने को पूरा करने के लिए पाइप जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गोमियां विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव मोहल्ले में नल से जल देने का प्रयास किया जा रहा है। बहुत हद तक यह प्रयास सफल भी होता दिख रहा है।

विधायक ने कहा कि लगभग 40 करोड़ की लागत से बनने वाली जरकुंडा अवशेष पाइप जलापूर्ति योजना के तहत गोमियां के तीन पंचायतों के लगभग पांच हजार की आबादी इससे लाभान्वित होंगे।उन्होंने कहा कि आज गोमियां क्षेत्र विकास की पटरी पर दौड़ता चला जा रहा है।
बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा सभी क्षेत्रों में कार्य किये जा रहे हैं। यहां के रहिवासियों का भी इसमें सहयोग मिल रहा है।
मौके पर पेयजल विधायक प्रतिनिधि संदीप स्वर्णकार, रविसन टुडू, पूर्व मुखिया बासुदेव महतो, धनु महतो, स्टीफन टुडू, दिनेश्वर मंडल, सिकंदर मंडल, संतोष तुरी सहित दर्जनों गणमान्य महिला-पुरुष मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply