प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड कार्यालय के समीप ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा लगभग 7 करोड़ की लागत से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं कर्मचारी आवासो के निर्माण कार्य का शिलान्यास 9 नवंबर को गिरीडीह सांसद एवं गोमियां विधायक ने संयुक्त रूप से किया। सांसद व् विधायक ने विधिवत नारियल फोड़ कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर सांसद व् विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भी 48 लाख की लागत से एक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का नारियल फोड़कर शिलापट्ट का अनावरण किया।
पेटरवार में लगभग 7 करोड़ के लागत से विकास की योजना स्थानीय प्रशासनिक महकमा के लिए यह दिवाली का तोहफा साबित हो रहा है। मौके पर सांसद ने बताया कि प्रखंड कर्मियों के लिए क्वार्टर बनने से प्रखंड के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी एक ही जगह रहेंगे और रहिवासियों का काम आसान हो जाएगा।
वही एनएच के किनारे अस्पताल भवन बन जाने से क्षेत्र के गरीब व् बीमार रहिवासियों को समय पर सुविधा उपलब्ध हो पायेगा। सांसद ने कहा कि कार्य के प्रति किसी भी तरह गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने समय पर कार्य पूरा करने का दिशा निर्देश दिया।
इस मौके पर विधायक डॉ लंबोदर महतो, सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, सदमा कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लालदेव महतो, पंचायत प्रतिनिधि निरंजन महतो, चंदन कुमार सिंह, संटू कुमार सिंह, गोपाल महतो, राजू महतो, रतन महतो, पेटरवार मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, मुमताज अंसारी, धनुलाल महतो, उपेंद्र महतो सहित दर्जनों सांसद व् विधायक समर्थक मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply