Advertisement

सांसद व् विधायक ने मंगल चंडी-दान्तु पथ निर्माण का शिलान्यास

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। गिरिडीह सांसद तथा गोमियां विधायक ने 24 मई को कसमार प्रखंड के हद में मंगल चंडी से दान्तु पथ मरम्मत का शिलान्यास किया।

पथ मरम्मति शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि क्षेत्र में विकास हो रहा है। विकास को देखकर विरोधियों में बौखलाहट देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद क्षेत्र का सही विकास करने की सोंच है।

विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने कहा कि विकास की वास्तविक सोंच उनकी पार्टी आजसू का है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद से उन्हें प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया, उस उम्मीद को वे आज पूरा करके दिखा रहे हैं।

विधायक ने कहा कि विकास विरोधियों की सोंच अविकसित था, इस कारण क्षेत्र का पूर्व में समुचित विकास नहीं हो पाया। मेरी सोंच हर क्षेत्रों में विकास को गति देना रहा हैं। डॉ महतो ने कहा कि समाज में पनप रहे बुराइयों को दूर करना, यहाँ के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करें इसके लिए भी व्यवस्था की गई है। सही चिकित्सा रहिवासियों को मिले बेहतर यह प्रयास उनका हमेशा से रहा है।

मौके पर स्थानीय मुखिया सुमित्रा देवी, तपन झा, उमेश कुमार जयसवाल, जगरनाथ महतो, गुड्डू महतो, जय नाथ महतो, राम किशोर महतो, राज किशोर सिंह, उमेश महतो, विनोद महतो, अनुज महतो, विनोद कुमार, सुबोध प्रमोद गोसाई आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *