Advertisement

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का सांसद व् विधायक ने किया शिलान्यास

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के राजकीय पॉलिटेक्निक खुटरी के समीप पानी टंकी के प्रांगण में जल जीवन मद के 85 करोड़ रुपये की राशि से बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास गिरिडीह सांसद तथा बेरमो विधायक ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि केन्द्र सरकार का मिशन है हर घर को पानी पहुंचाना। आमजन इसका स्वागत करें। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कहा कि इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के बनने से आसपास के दस हजार से अधिक रहिवासियों को इसका लाभ मिलेगा। साथ हीं उन्हें शुद्ध पानी मिला सकेगा। जिससे बीमारियों में कमी आएगी।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के जरिडीह प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार महतो, सचिव बासुदेव लहरी, प्रवक्ता दशरथ साव, सोशल मीडिया प्रभारी वासुदेव महतो, प्रखंड किसान मोर्चा संगठन मंत्री बजरंगी सिंह, खुटरी पंचायत प्रभारी रोहित सिंह, पंचायत अध्यक्ष महेंद्र महतो एवं अन्य पार्टी के दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *