एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एटक से संबद्ध अखिल झारखंड कोलियरी श्रमिक संघ जारंगडीह कार्यालय का उद्घाटन 23 फरवरी को गिरिडीह सांसद और गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो (Gomiyan Dr Lambodar Mahto) द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर लगभग दो दर्जन लोगों ने आजसू पार्टी (Party) में आस्था व्यक्त करते हुए दूसरे यूनियन को छोड़कर अखिल झारखंड (Jharkhand) कोलियरी श्रमिक संघ की सदस्यता ग्रहण की। शामिल तमाम जनों को सांसद और विधायक द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर सांसद ने कहा कि मजदूर हित में मजदूरों को अधिकार दिलाना उनका पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि दूसरे यूनियन के लोगों ने यहां के मजदूरों और कर्मियों को ठगने का काम किया है, जबकि उनका यूनियन स्वार्थ हित से हटकर कार्य करता रहा है।
उन्होंने कहा कि जो भी कार्य क्षेत्रीय मुख्यालय, सीसीएल, सीआईएल और केंद्र के द्वारा दिए जाएंगे, उसे वे मजदूर हित में करने का काम करेंगे। सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में सीसीएल में नए नए कानून लाए जा रहे हैं, जिसके कारण पॉलिसी के तहत निजी कंपनियों की बढ़ोतरी हो रही है। टाटा ब्लॉक शिफ्टिंग (Tata Block Shifting) के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस विषय को संज्ञान में लाया जाएगा तो वे इस पर ठोस निर्णय करेंगे।
विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि वे यूनियन के तमाम नए सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालय के शुरुआत से हीं स्थाई रूप से मजदूरों का निराकरण तत्परता और श्रमिक समस्या समाधान को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि अखिल झारखंड कोलियरी श्रमिक संघ निश्चित रूप से मजदूरों के ज्वलंत समस्याओं पर खरा उतरने का कार्य करेगा। जहां भी हम लोगों की जरूरत आपको पड़ेगी उस पर लंबोदर महतो खरा उतरने का काम करेगा।
यहां यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रूपलाल चौधरी, महासचिव सतीश सिन्हा आदि ने यूनियन की मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, जिला परिषद सदस्य नवीन महतो, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो, सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, आदि।
यूनियन के ढोरी क्षेत्र के अध्यक्ष महेंद्र चौधरी, कथारा क्षेत्रीय सचिव सचिन कुमार, आजसू बेरमो प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष विनोद कश्यप, महिला मोर्चा की ओर से पुष्पा परवीन, गुड़िया देवी, चंपा देवी, रीता देवी सहित कई लोग मौजूद थे। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिन कुमार ने किया।
इस अवसर पर नारायण मंडल, नेमचंद मंडल, ईश्वर मंडल, मुकेश महली, नारायण भुईयां, अजय महतो, इंद्रदेव महतो, शशि देवी, लीला देवी, सुकरी देवी, कौशल्या देवी, जीरमतिया देवी आदि ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। जबकि उद्घघाटन के अवसर पर उपरोक्त के अलावा मुकेश सिंह, कुंदन सिंह, रंजीत यादव, रवि नोनिया, काली सिंह, धनंजय सिंह, संदीप यादव, रविंद्र यादव, नागेश्वर पासी, अभिमन्यु, अली मुर्तजा, श्याम राम, प्रकाश गुप्ता, समीर सागर आदि उपस्थित थे।
इससे पूर्व सांसद और विधायक अपर बंगला स्थित सिद्धेश्वर सिंह के आवास पर जाकर परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त किया। मौके पर रूपलाल चौधरी, महासचिव सतीश सिन्हा सहित दर्जनों आजसू पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
489 total views, 1 views today