Advertisement

कोयला लोकल सेल में विभिन्न हिस्सेदारी की मांग को लेकर आंदोलन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी कोयला लोकल सेल में विभिन्न हिस्सेदारी को लेकर एक मार्च से एकबार फिर आंदोलन शुरु किया गया। नेतृत्व भाजपा महिला नेत्री कांति सिंह कर रही है।

कथारा वाशरी मुख्य द्वार के समीप आंदोलन कर रहे दर्जनों आंदोलनकारियों का कहना है कि कथारा कोलियरी आरओएम रोड सेल में कार्यरत लोडिंग मजदूर, मुंशी, लिफ्टर तथा महिला समूह को बीते पांच माह से हिस्सेदारी से वंचित रखा जा रहा है। इसलिए मजबूर होकर वे सभी आंदोलन को बाध्य हुए है। कहा गया कि जबतक उनकी मांगो का सकारात्मक समाधान नहीं होता है, तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस अवसर पर आंदोलन कर रहे महिला नेत्री कांति सिंह के अलावा गेंदिया देवी, शमशेर आलम, खुर्शीद आलम, शंकर सिंह, तुलसी यादव, ऋषि साव, अनिल यादव, राज यादव, हसन उर्फ लाला, अनवर अंसारी, प्रकाश रविदास, खैरुन निशा, गुंजा देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *