Advertisement

वृद्ध महिला के निधन पर शोक

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)(Bokaro)। सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त प्रधान सहायक राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी लगभग 85 वर्षीया वृद्ध रमा कुमारी की 29 अक्टूबर की शाम को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं।
बताते चलें कि तेनुघाट सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त राजेंद्र प्रसाद की पत्नी मृतका रमा कुमारी का अंतिम संस्कार 30 अक्टूबर की सुबह तेनुघाट डैम के किनारे किया गया। वे अपने पीछे पुत्र, पुत्री, पुत्रवधू, नाती, पोते सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई है। उनके मृत्यु से तेनुघाट के लोग शोकाकुल हैं। उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर चितरंजन प्रसाद, सुनील कुमार सिन्हा, आशु सिन्हा, मुनटून कुमार, छोटू कुमार, विक्की कुमार, निशू सिन्हा, मुन्ना श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमार, चुन्नू पांडे सहित कई लोग मौजूद थे।
प्रहरी संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *