Advertisement

शिक्षा मंत्री के निधन पर कसमार में शोकसभा

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की मृत्यु की खबर सुनकर पुरे कसमार में शोक की लहर देखा जा रहा है। इसे लेकर कसमार प्रखंड में जगह जगह शोक सभा आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर शोकसभा को संबोधित करते हुए दुर्गापुर मुखिया अमरेश कुमार महतो ने जगरनाथ महतो की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे झारखंड के सच्चे हितैषी थे। झारखंड अलग राज्य हासिल करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्थानीय नीति के हमेशा पक्षधर रहने वाले इस दुनिया में नहीं रहे। यहां के रहिवासियों को उनके निधन से बहुत बड़ा झटका लगा है।

वहीं दूसरी ओर प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों व् बच्चों ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की मौत पर 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी मंत्री की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *