स्कूली छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के मैथान टुंगरी अंगवाली स्थित ग्राम देवी माईथान मां की पुराने स्थल पर नए मंदिर निर्माण कार्य जारी है। निर्माण समिति के अध्यक्ष संतोष नायक सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य क्रमवार निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे हैं। वहीं श्रद्धालु ग्रामीण आर्थिक सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष संतोष नायक ने 18 अक्टूबर को बताया कि सभी के सहयोग से ही ग्राम देवी की मंदिर का निर्माण संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि आगामी छठ महापर्व के बाद सहयोग राशि उगाही कार्य तेज किया जाएगा।
स्कूली छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली
एक अन्य जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में मॉडर्न पब्लिक स्कूल अंगवाली की छात्राओं ने 18 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी के पूर्व विद्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली बनाकर धनतेरस व दिवाली की शुभ-संदेश दिया है।

रंगोली बनाने में विद्यालय के वर्ग सात की छात्रा लक्ष्मी, आरोही, सावित्री, खुशबू, वर्ग छह की पायल, आयशा परवीन, तृप्ति, सेविका, वर्ग पांच की संध्या, प्रिया, सुमन, धानी आदि शामिल थी। प्रिंसिपल आनंद मोदक सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों के प्रयास की प्रशंसा की है।
![]()













Leave a Reply