प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार व् अन्य प्रखंडो में स्थित विभिन्न श्रीदुर्गा मंदिर एवं काली मंदिर में 28 जून को मां विपततारिणी की पूजा विधि विधान से की गई।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली के श्रीदुर्गा मंदिर में आचार्य संतोष चटर्जी द्वारा विधिपूर्वक माँ विपततारिणी का पूजा कराया गया। इस पुनीत कार्य में उनके पुत्र आनंद चटर्जी, पत्नी चंदना चटर्जी, भाई ने सहयोग किया।
इस अवसर पर दिन दस बजे से दोपहर तक सैकड़ों व्रतधारी माताओं ने मंदिर पहुंचकर क्रमवार मां की पूजा-अर्चना की।इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के चलकरी, चांदो, चंद्रपुरा प्रखंड के हद में पहाड़ी मंदिर, पश्चिम पल्ली, पहाड़ी मंदिर दुग्दा आदि में भी श्रद्धालू महिलाओं द्वारा मां विपत्ततारिणी की पूजा की गई।
![]()













Leave a Reply