Advertisement

कसमार के खैराचातर में धूमधाम से की गयी माता शीतला की पुजा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित सार्वजनिक शीतला माता मंदिर में तीन दिवसीय शीतला अष्टमी पूजा के दूसरे दिन 22 मार्च को मां शीतला की पूजा धूमधाम से की गयी।

इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां खैराचातर, बगदा, सिंहपुर, बसरिया, उदयमारा, हरनाद आदि गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।

बताया जाता है कि जरिडीह प्रखंड के पाथुरिया रहिवासी ज्योतिषाचार्य पंडित मानस बनर्जी के मार्गदर्शन में कसमार प्रखंड के सिंहपुर रहिवासी आचार्य रवींद्र पांडेय ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा गांव गूंज उठा। पूजा के दौरान मां को नौ प्रकार का भोग चढ़ाया गया। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग (प्रसाद) का वितरण किया गया।शाम बेला में संध्या आरती में भी काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे।

बताया गया कि 23 मार्च की कलश विसर्जन के साथ पूजा का समापन होगा। मालूम हो कि, कसमार प्रखंड का एकमात्र शीतला माता मंदिर खैराचातर में है। इसके प्रति रहिवासियों में काफी आस्था है। मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल, राजेश कुमार राय, पंकज कुमार जायसवाल, निशाकर डे, सौरभ कुमार राय (मोंटी), विष्णु कुमार जायसवाल, सौरभ जायसवाल, प्रेमजीत जायसवाल, अभिषेक जयसवाल, राहुल जायसवाल, मधुसूदन जायसवाल, मनीष जायसवाल, रमेश चंचल, नीरज भट्टाचार्य, संतोष डे, पवन ठाकुर, अमूल्य जायसवाल, गीता देवी, अनिमा देवी, सुनीता जायसवाल, रेखा देवी, मिठू कुमारी, पूजा, प्रीति, मनीषा, आरोही, शांति देवी, कांति देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *