ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बसंत पंचमी के अवसर पर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट, चांपी, घरवाटांड़ सहित आस पास के क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा भाव से ज्ञान की देवी मां शारदे की पूजा धूमधाम से की गई।
इस अवसर पर 23 जनवरी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजीव कुमार पांडेय, शशी मिश्रा, चुन्नू पांडेय, सुरेन्द्र पांडेय, बलदेव मिश्रा सहित अन्य पुजारी ने पूजा संपन्न कराया। माँ सरस्वती की पूजा क्षेत्र के विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, क्लबो तथा घरों में श्रद्धालुओं ने पूरे आस्था एवं श्रद्धा पूर्वक की।
इस अवसर पर बच्चों में पूजा को लेकर काफी उत्साह नजर आया। बताया जाता है कि सरस्वती पूजा के अवसर पर 23 जनवरी को बच्चे सुबह से ही स्नान कर घरों में, मंदिरों में पूजा कर मां शारदे की प्रतिमा देखने के लिए दिन भर क्षेत्र में स्थापित मां सरस्वती के दर्शन करते नजर आए। वही तेनुघाट में कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गीत, संगीत, नृत्य, क्विज प्रतियोगिता सहित कई प्रोग्राम में बच्चों ने भाग लिया।
इस बारे में तेनुघाट शास्त्री क्लब, स्पोर्टिंग क्लब, किरण बेबीज पैराडाइज विद्यालय के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस मौके पर प्रियांशु कटरियार, अरनव कुमार, श्रुति सिन्हा, अनिकेत नंदन, टुकटुक कुमार, शिवम कटरियार, छोटू कुमार, कोस्तुभ क्रिस, सत्यम कटरियार, शालिनी सिन्हा, सुजाता प्रसाद, ममता देवी, अनु प्रिया, नलिनी सिन्हा, सौरभ सिंह, अमन सिंह, आयुष कटरियार, पियूष, शंकु कुमार सहित अन्य दर्जनों श्रद्धालु भक्तजनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply