Advertisement

मां जगदम्बा कोल फैक्ट्री पहुंची जिप अध्यक्ष खुले में हो रहे कोयला पोड़ा देख भड़की

चिमनी भट्ठा में नहीं जलाई जा रही है कोयला, कर्रवाई निश्चित-सुनिता देवी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के रामाहरिया स्थित संचालित मां जगदम्बा कोल फैक्ट्री 11 दिसंबर को बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी पहुंची। फैक्ट्री के खुले मैदान में कोयला का लगी भट्ठी को देखकर बुरी तरह भड़क गयी और उपस्थित फैक्ट्री के कर्मियों को फटकार लगाते हुए खुले मैदान में लगायी गयी भट्ठी को पानी डालकर बुझाने की बात कही।

जिला परिषद अध्यक्षा सुनिता देवी ने इस अवसर पर कहा कि किसी भी फैक्ट्री मालिक को चिमनी भट्ठा में कोयला जलावकर पौड़ा बनवाने का निर्देश प्राप्त है, लेकिन उक्त मालिक नियमों को ताक में रख कर खुले मैदान में पोड़ा बनाया जा रहा है और गांव में प्रदुषण फैलाया जा रहा है। इसकी शिकायत एसडीएम सहित जिला के वरीय पदाधिकारी से की जायेगी। जिसके बाद कार्रवाई निश्चित है।

बताया जाता है कि फैक्ट्री के बाहर जब फैक्ट्री कर्मियों से खुले मैदान में कोयला का पोड़ा नही लगाने की बात जिप अध्यक्षा ने कही। इस क्रम में बात बढ़ते बढ़ते तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गया और यहां तक कि एक दुसरे को देख लेने तक बात पहुंच गयी। इसके बाद स्थिति की नजाकत को देखते हुए जिला परिषद अध्यक्षा द्वारा चलने का ईशारा कर अपने समर्थकों के साथ निकल पड़ी।

मौके पर नावाडीह ऊपरघाट जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, चितरंजन साव, आजसू के वरीय नेता टिकैत कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल, कृष्णा सलेश, कुंदन साव, दीपक मंडल सहित कई अन्य उपस्थित थे।

एक अन्य समाचार के अनुसार सीसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन 11 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में संडे बाजार मैदान में खेले गये क्रिकेट खेल में आम्रपाली कोयला क्षेत्र ने जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आम्रपाली ने निर्धारित 20 ओवर में 150 रन बनाया। जवाबी पारी खेलने उतरी हजारीबाग ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 141 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को श्रमिक नेता ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, विजय कुमार भोई, बोकारो कोलियरी के प्रबंधक एचआर ने शील्ड देकर सम्मानित किया। उद्घोषक की भूमिका में देवकुमार, जीशान खान, गबरू सहित कई अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *