Advertisement

शारदीय नवरात्र में माँ नवदुर्गा का रामनगर में आह्वान कर कलश स्थापना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के रामनगर स्थित श्रीश्री महारानी देवी मंदिर प्रांगण में 22 सितंबर को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र (दुर्गा पाठ) का शुभारंभ किया गया। यहां पुरोहित विकास पांडेय, मुख्य यजमान रामधार सहानी एवं उनकी धर्मपत्नी राजेश्वरी देवी एवं सोनी देवी, ज्योति देवी, सीमा कुमारी द्वारा विधि-विधान से प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की गयी।

बताया जाता है कि शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस रामनगर मंदिर में कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती पाठ प्रारंभ किया गया। मौके पर अर्जुन निषाद, बिंदा प्रसाद, जोगेन्दर सहानी, तारकेश्वर मल्लाह, जयप्रकाश मल्लाह, बलराज साहनी, मदन निषाद, नन्हू मल्लाह, मनोज प्रसाद, रिंकु कुमार निषाद, संजय कुमार गुप्ता, रविन्द्र सहानी, चेत नारायण सिंह, भोला सिंह, जितेन्द्र सहानी, शंकर पासवान, विजय केवट, नित्या साहनी, अमर कुमार सिंह, श्रीकांत सहानी, श्रवण कुमार, दिलीप निषाद, विश्वनाथ सहानी, सुरज निषाद, सुरेन्द्र सहानी, दीपक सिंह, गोलू कुमार, प्रेमचंद प्रसाद, रोहित सहानी, कृत राम, महावीर राम, इंद्रदीप प्रसाद, अजय सहानी, बिनोद सहानी, गुड्डू सहानी, अभिषेक कुमार, सुर्यकांत सहानी, पिंटू कुमार, कमली देवी, कुसुम देवी, कौशल्या देवी, कांति देवी, रेणु देवी, निभा गुप्ता, मुन्नी देवी, आशा देवी, नर्मदा देवी, पार्वती देवी, ममता देवी आदि श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *