Advertisement

शान्ति नगर में धूमधाम से की गई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। नागों की देवी और भगवान शिव की मानस पुत्री देवी मनसा की पूजा बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में धूमधाम से की जा रही है।

ज्ञात हो कि, मां मनसा पूजा झारखंड के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पूजा पूरे भादो महीने की विभिन्न तिथियों में विधि विधान के साथ प्रतिमा स्थापित कर की जाती है। इस क्रम में जिला के हद में फुसरो‌ नगर परिषद क्षेत्र के शान्ति नगर स्थित मां मनसा मंदिर में भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर हर्षोल्लास के साथ श्रद्धालुओं द्वारा माँ मनसा की पूजा की जा रही है।

मौके पर फुसरो नप के निवर्तमान पार्षद रिया कुमारी ने कहा कि मां मनसा मनोकामना की देवी हैं। मां सभी श्रद्धालु की मनोकामना पूर्ण करती हैं। इसलिए हम सभी मां मनसा से बेरमो की जनता की मंगलकामना के लिए प्रार्थना करते हैं।
इस अवसर पर रमेश स्वर्णकार, चीकू शर्मा, मनोज ठाकुर, सिकंदर ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, सलोनी कुमारी, नेहा कुमारी, दीपक ठाकुर, विनोद ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, रोहित ठाकुर, अमित ठाकुर, बासुदेव ठाकुर, सुजीत ठाकुर, महेंद्र सिंह, दिनेश यादव आदि दर्जनों श्रद्धालूगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *