Advertisement

खड़े ट्रक मे बाइक की जोरदार टक्कर से पुत्र की मौत, माँ घायल

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के झरी पुल के समीप 5 अक्टूबर को तेज रफ्तार की कहर देखने को मिला, जहां बाइक सवार ने खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार युवक आशिष कुमार की मौके पर हीं मौत हो गई, जबकि उसकी मां अंजली देवी गंभीर रूप से जख़्मी हो गई।

बताया जाता है कि इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों द्वारा बाइक सवारो को अनन फानन में बगोदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को धनबाद रेफर कर दिया गया। मृतक युवक की पहचान बगोदर प्रखंड के हद में औरा पंचायत के दामा रहिवासी के रूप में की गयी है।

बताया जाता है कि मां बेटे दोनों निजी काम से बगोदर से घर आने के दौरान झरी पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गये, जिसमें बेटे की मौत तथा मां घायल हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही बगोदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *