प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी विकासीय कार्यक्रम आपकी सरकार, आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम 26 नवंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड की तीन पंचायत में आयोजित किया गया।
प्रखंड के हद में क्रमशः अंगवाली उत्तरी, दक्षिणी पंचायत एवं चलकरी दक्षिणी पंचायत सचिवालय में लगे शिविर में विभिन्न योजनाओं की तीनों पंचायतों में ढाई हजार से अधिक आवेदन जमा किए गये।सिर्फ अंगवाली उत्तरी पंचायत में 960 आवेदन जमा किया गया। इस अवसर पर यहां पेटरवार के अंचल अधिकारी अशोक राम के हाथों एक महिला समूह को 6.5 लाख का चेक, 12 लाभुकों को मुद्रा लोन, 6 को व्यक्तिगत बैंक पासबुक, पांच पीडीएस लाभुक को धोती साड़ी आदि वितरण किया गया।

वितरण में पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, उप मुखिया रियाज अहमद, ललन सोनी, पंसस बोबी देवी, अमित मिश्रा, बुधन रजवार, सौरव मिश्रा, प्रवेक्षक अनुज कुमार, पंसस जीतलाल सोरेन, ग्रुप की महिलाएं आदि शामिल थी। बीडीओ संतोष कुमार महतो, उप जिला निर्वाची पदाधिकारी प्रेमचंद सिंहा ने तीनों जगह की स्टालों का निरीक्षण किया।

मनरेगा बीपीओ विकास कुमार, जेई पंकज कुमार, राजस्व विभाग के कुलीन शर्मा, सीडीपीओ कोडीनेटर संयुक्ता कुमारी, रोजगार सेवक वीरेंद्र महतो, बैजनाथ रविदास, मेघनाथ कुमार, कोकिल महतो, सीआरपी आनंद प्रजापति, अनीता सोरेन, अशोक प्रगणेत, लोविश्वर मांझी, तीनों पंचायत के वार्ड सदस्य, जल सहिया, सहिया, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविकाएं, स्वास्थ कर्मी, वन कर्मी आदि सक्रिय रहे।
![]()













Leave a Reply