Advertisement

डायट पिण्ड्राजोरा में शिक्षक सम्मान समारोह में 150 से अधिक शिक्षक सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पिण्ड्राजोरा द्वारा 19 मार्च को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट के समर्पित रिसोर्स पर्सन एवं समन्वयक राकेश कुमार सिंह ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 150 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने रैल (रेगुलर असेसमेंट फोर इम्प्रूवड लर्निंग), सी-सीपीडी (कंस्यूॉलिडेटेड कंटिन्यूस प्रोफेशनल डेवलपमेंट) कार्यक्रमों तथा शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में जिला के हद में कसमार एवं चास प्रखंड के शिक्षकों की सर्वाधिक भागीदारी रही। बताया जाता है कि कसमार प्रखंड से आशुतोष कुमार, रूपेश कुमार गुप्ता, मनीष कुमार जायसवाल, मनोहर कपरदार, सुभाष चन्द्र महतो, रहबर सफी, डॉ रंजीत कुमार झा, प्रशांत कुमार ओझा, राम बाबू शुक्ल, कामदेव विश्वकर्मा, बिरेन कुमार पटेल, रंजीत सिंह, नीतू यादव, सुदीपा मुखर्जी, मीना कुमारी, कलावती कुमारी, सुजाता सिंह, डॉ विजय कुमार शर्मा, मालती कुमारी, भारती कुमारी, अनिता एवं वहाब अंसारी सहित कई शिक्षकों को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में विशेष रूप से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिकाएं डॉ आशा रानी एवं डॉ निरुपमा कुमारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। अंत में आयोजकों ने कहा कि उत्कृष्ट डायट पिण्ड्राजोरा की यह पहल न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ाती है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। कहा गया कि यह आयोजन शिक्षकों को प्रोत्साहित करने, उनके कार्यों को पहचान देने और शिक्षा की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *