Advertisement

बड़ाजामदा सत्संग विहार में मासिक सत्संग गोष्ठी का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा स्थित सत्संग विहार में 2 अक्टूबर को मासिक सत्संग गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य रूप से बलियाडीह, जगन्नाथपुर सत्संग उपयोजना केंद्र के सौजन्य से भोग निवेदन सह भंडारा (आनंद बाज़ार) की व्यवस्था की गयी थी।

जानकारी के अनुसार आयोजित मासिक सत्संग गोष्ठी में मुख्य रूप से बड़ाजामदा, गुवा, नोवामुंडी, किरीबुरु, कोचडा, भनगाँव और अन्य जगहों से सैकडों की संख्या में ठाकुर अनुकूल चंद्र के अनुयायी गुरु भाई एवं गुरु माँ उपस्थित थे। आयोजित सत्संग में भजन-कीर्तन बड़ाजामदा सत्संग के वरिष्ठ सत्संगी शिव लाल लकड़ा, मनमोहन चौबे, शशिकांत पोद्दार, शुभदीप ठाकुर, रश्मिता, पार्वती, द्रोपदी पात्रो, मेदिनी, जयश्री, कविता, माला और मुनमुन द्वारा मनमोहक भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया।

मासिक सत्संग गोष्ठी में मुख्य रूप से संरक्षक व सह प्रति रित्विक अमरनाथ ठाकुर, डॉ सुबोध बड़ाईक, तापस चन्द्र डे, मनमोहन चौबे एवं भगवान् सिंकु के तरफ से परम प्रेममय श्रीश्री ठाकुर अनुकुल चन्द्र के भाव धारा पर आधारित याजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्संग विहार बड़ाजामदा के संरक्षक व सह प्रति ऋत्विक अमरनाथ ठाकुर द्वारा किया गया। परम प्रेममय पिता ठाकुर के बनाए मार्ग पर चलने के लिए सबों को प्रेरित किया गया।

उन्होंने मानव में मानवीय गुणो का संचार करने व जन कल्याण के लिए सदैव सबों को अग्रसर रहने के लिए कहा। साथ हीं कहा कि सच्चाई यह है कि बोकना सत्संग बिहार में ठाकुर के दर्शनार्थ के साथ ही घर – घर में भगवान श्रीराम के संस्कारों को जागृत करने के लिए बताया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *