Advertisement

भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की मासिक बैठक आयोजित

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnu garh block) के हद में रमुआ स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की मासिक बैठक कि गई। अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल तथा संचालन मंडल महामंत्री गुरु प्रसाद साव ने की।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ने कहा कि उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यसमिति निर्णयानुसार जो भी पदाधिकारी लगातार तीन बैठक में उपस्थित नही होते उन्हें स्वतः पदमुक्त समझा जाएगा।

मासिक कार्यसमिति की अगली बैठक बिष्णुगढ़ पंचायत के राममंदिर प्रांगण में 5 फरवरी को होगी। बैठक में मुख्य रूप से शहीद दिवस स्वर्गीय बबुनी प्रसाद मंडल की शहीद दिवस मनाने हेतु चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कल 6 जनवरी को माण्डू विधायक की उपस्थिति (Mandu MLA Presence) में स्वर्गीय बबुनी मंडल की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी मनाएगी।

बैठक के पश्चात भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल द्वारा झारखंड में व्याप्त अराजकता, हत्या, बलात्कार के विरुद्ध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन विष्णुगढ़ सात मिल चौक में किया गया।

कार्यक्रम (Program) में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जाति जिला प्रवक्ता सुरेश राम, उपाध्यक्ष महादेव मंडल, पिंकी देवी, मंडल मंत्री राजेश सोनी, हरि यादव, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बासुदेव महतो, उपाध्यक्ष गुलाब शंकर महतो, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र राम, महामंत्री दीपक रजक, आदि।

भाजयुमो मंत्री नीतिश कुमार बर्णवाल, कन्हाई यादव, सुरेश राम, टेकलाल राम, हेमलाल साव, बिनोद गुप्ता, लखन पंडित, शशि लाहकार, पंचम महतो, टेको महतो, झल्लू पंडित, सुरेश रजवार, रामधन माली, नंदलाल पासवान, सीताराम महतो, मंजीत सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *