प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में 23 दिसंबर को मासिक लोक अदालत लगाया गया।
सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय और जिला जज बोकारो के निर्देशानुसार 2025 का अंतिम मासिक लोक अदालत 23 दिसंबर को लगाया गया। उक्त मासिक लोक अदालत में दो बेंच का गठन किया गया था। जिसके प्रथम बेंच में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी एवं अधिवक्ता विनोद कुमार गुप्ता तथा दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला एवं अधिवक्ता पुष्पा हंस मौजूद थे।
उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने देते हुए बताया कि लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत में फरियादियों के भीड़ को देखकर यह पता चलता है कि लोक अदालत से वे काफी खुश है और अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं। कहा कि पूरे वर्ष में हजारों मामलों का निष्पादन लोक अदालत द्वारा कराया गया है।
![]()













Leave a Reply