Advertisement

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत आज-एसडीजेएम

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देश पर 27 जुलाई को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत लगाया जाएगा।

आयोजित मासिक लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया है। इसकी पहले बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दूसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं अधिवक्ता उमेश प्रसाद तथा तीसरे बेंच पर मुंसिफ शिवराज मिश्रा एवं अधिवक्ता नरेश चंद्र ठाकुर मौजूद रहेंगे।

उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने 26 जुलाई को दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *