प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह की अगुवाई में 8 दिसंबर को मासिक अपराध गोष्ठी में अनुमंडल क्षेत्र के कई अंचल पुलिस इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी तथा ओपी प्रभारी शामिल थे।
जानकारी के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में अनुमंडल पदाधिकारी सिंह द्वारा बीते माह में अनुमंडल क्षेत्र में घटित घटना के उदभेदन तथा मामले के निष्पादन पर जोर दिया गया।जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि अपराध गोष्ठी जो माह दिसंबर का अपराध समीक्षा बैठक है। यह वर्ष का आखिरी मासिक अपराध गोष्ठी बैठक है। जिसमें विगत माह और पूरे वर्ष जितने भी मामलों का निष्पादन किया गया है, उस पर चर्चा की गई।
साथ ही पुलिस अधीक्षक बोकारो, जोनल आईजी सहित वरिय पदाधिकारियों से जो भी निर्देश प्राप्त होती है उसका अनुपालन करने के लिए सभी को बताया गया। बताया कि बेरमो अनुमंडल में बहुत जगह पर पिकनिक स्थल है, जहां दूर दराज से सैलानी पिकनिक मनाने आते हैं। वहां सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए गए हैं। वहां पर प्रशासन हमेशा सतर्क नजर आए। साथ ही जो भी आपराधिक घटना घटी है उसमें बहुत सारे मामलों का निष्पादन किया जा चुका है और बहुत जल्द ही अन्य मामलों का भी निष्पादन हो जाएगा। साथ में अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
गोष्ठी में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने और अपराधिक गतिविधि पर नज़र बनाए रखने की बात कही गई। गोष्ठी में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादन तय समय में करें। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह ने अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी को उनके कार्य के प्रति की गई मेहनत पर हौसला बढ़ाते हुए सराहना की और निष्ठा पूर्वक कार्य करने की सलाह दी।

मासिक अपराध गोष्ठी में गोमिया अंचल पुलिस निरीक्षक जीतेंद्र कुमार, जरीडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, बेरमो थाना सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, आईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह सहित अनुमंडल के पुलिस इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply