Advertisement

नगर परिषद कार्यालय सभागार मे मासिक बोर्ड की बैठक संपन्न

फुसरो का विकास के लिए सभी मिलकर काम करें-चेयरमैन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नगर परिषद फुसरो के मासिक बोर्ड की बैठक 20 सितंबर को नप कार्यालय सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने की।

बैठक में नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह बेरमो सीओ मनोज कुमार, जेई राजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी व पार्षद मौजूद थे।

मासिक बैठक के अवसर पर नप अध्यक्ष सिंह ने कहा कि शहर का विकास भी होगा व योजनाएं भी धरातल पर उतरेंगी। बस सभी अपना कार्य ईमानदारी से करे। सभी के साथ से ही शहर को सजाया जायेगा।

इसके लिए किसी एक को नहीं बल्कि सभी को गंभीर होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यहां एक व्यक्ति नहीं बल्कि सभी को मिलकर काम करना है। यहां कई योजनाओं पर सहमिति बनी।

मौके पर वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा, राजू सिंह, गणेश लाल पातर, सरयू चौहान, भरत वर्मा, रश्मि सिंह, विशाखा देवी, रिया कुमारी, अनिता कुमारी, निर्मला देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *