नुक्कड़ सभा में काफी संख्या में अन्य पार्टी छोड़ जुड़े समर्थक
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आसन्न लोकसभा चुनाव में जेबीकेएसएस/जेएलकेएम के गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी जयराम कुमार महतो के पक्ष में बीते 28 अप्रैल को क्रांतिकारी नेता मो. रिजवान अंसारी ने बोकारो जिला के हद में लगभग आधा दर्जन जगहों पर बैठक तथा नुक्कड़ सभा की।
बताया जाता है कि रिजवान ने बेरमो विधानसभा अंतर्गत जरीडीह प्रखंड के टुपकाडीह, बालीडीह, जैनामोड़, करहरिया, बांधडीह, पाथुरिया, कोयरटांड़, गायछंदा, अर्जुआ, बारू आदि गांव में जनसंपर्क चलाकर कई नुक्कड़ सभाएं की। वरीय कार्यकर्ता इस जन संपर्क अभियानों में शामिल रहे।

जानकारी के अनुसार इस दौरान रिजवान द्वारा एक मई को जयराम महतो के नामांकन तिथि के दिन काफी तादाद में समर्थकों से बोकारो पहुंचने की अपील किया गया। नुक्कड़ सभा के दौरान बब्लू अंसारी, अमरेश महतो, महादेव रवानी, सहदेव सिंह, मारूफ हाशमी, इजरायल आलम, सुरबली अंसारी, अत्ताउला अंसारी, खुर्शीद अंसारी, ऐनुल अंसारी आदि मौके पर उपस्थित थे।
इस मौके पर दर्जनों कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता छोड़कर जयराम के पार्टी में शामिल हुए। जिसमें फारूक अंसारी, ख़्वाजा मोद्दीन अंसारी, जिब्रेल अंसारी, इरफान अंसारी, आरिफ अंसारी, शमशेर अंसारी, इजराईल अंसारी, रजाउल् अंसारी, मेराज अंसारी, ताहिर अंसारी, लालबाबू अंसारी, रमजान अंसारी, बेलाल अंसारी, शाहिद अंसारी, इंतियाज अंसारी, इसराफील अंसारी, इस्माइल अंसारी, सलीम अंसारी, मेहर अंसारी, इब्राहिम अंसारी, आदि।
इस्लाम अंसारी, मजिद अंसारी, साजिद अंसारी, रजा अंसारी, मजिद अंसारी, कुर्बान अंसारी, रोप अंसारी, मिंहाज अंसारी, अस्रुद्दीन अंसारी, अर्शद अंसारी, नसीम अंसारी, ताज अंसारी, सद्दाम अंसारी, जैनुल अंसारी, सोबरति अंसारी, खालिद अंसारी, फिरोज अंसारी, लाला अंसारी, अनबर अंसारी, असगर अंसारी, अफरोज अंसारी, आदम अंसारी, मेराज अंसारी, हकीम अंसारी, आज़ाद अंसारी आदि शामिल है।
![]()













Leave a Reply