Advertisement

अधिकारियों व् जनप्रतिनिधियों के प्रयास से भाईचारे से निकाला गया मोहर्रम जुलूस

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखण्ड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो में 6 जुलाई को भाईचारे व् सौहार्दपूर्ण तरीके से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। मोहर्रम जुलूस में जिला परिषद सदस्य अमर दीप महाराज, अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी, कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

हर क्षेत्र में भ्रमण कर सही तरीके से मोहर्रम मनाने की अपील उपरोक्त अधिकारियों के मधुर व्यवहार से कसमार प्रखंड के सभी जगहों में शांति से मनाया गया। इस अवसर पर कसमार पुलिस सभी क्षेत्रों में मुस्तेद देखी गई। इस अवसर पर या अली या हुसैन नारे के साथ ताजिये के जुलूस में हजारों रहिवासियों ने एक से बढ़कर एक कर्तब का प्रदर्शन किया। शाम में सभी क्षेत्रों में मेले का भी आयोजन किया गया, जहाँ आयोजित मेले का भी लुप्त उठाया गया।

मौके पर मोहर्रम जुलूस में सिरे आलम, शेखावत अंसारी, तस्लीम अंसारी, शहादत, एनुल अंसारी, वाहिद अंसारी, सोहेल अंसारी, जब्बार अंसारी, इस्लाम अंसारी, महफूज अंसारी, मजीद अंसारी, मनववर अंसारी, रिजवान अंसारी, ताहिर अंसारी, माशूक अंसारी, गोलू अंसारी, बबलू अंसारी, रमजान अंसारी, अक्टू अंसारी, अहमद अंसारी, अख्तर अंसारी, मुन्ना अंसारी, अकरम, फारूक, मौकीम अंसारी, हरीश, इस्लाम राय, आलम राय, असलम राय, बाबू अंसारी, आजाद अंसारी, इरफान अंसारी, इस्लाम अंसारी, शाहनवाज अंसारी, सज्जाद अंसारी, साजन अंसारी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *