Advertisement

जरिडीह थाना प्रभारी बने मोहम्मद रुस्तम

फिरोज आलम/जैनामोड़/बोकारो। बोकारो के पुलिस कप्तान ने (Police captain) जिले के कई थाना प्रभारी      (Station incharge) सहित कानिय पुलिस अधिकारीयों का तबादला एक थाना से दूसरे थाने में कर दिया है। इस क्रम में जरिडीह थाना प्रभारी का तबादला कर मोहम्मद रुस्तम को यहाँ का थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि निवर्तमान थाना प्रभारी कार्तिक कुमार महतो को स्थानांतरित कर उन्हें चास का थाना प्रभारी बनाया गया है।
बीते 6 माह पूर्व जरीडीह के थाना प्रभारी के रूप में थाना का प्रभार ग्रहण करने वाले कार्तिक कुमार महतो को यहां से चास थाना चास भेजा गया। इस रिक्त हुए स्थान पर बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने जरिडीह थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम को ही थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित कर दिया। मोहम्मद रुस्तम को थाना प्रभारी व इंस्पेक्टर दोनों का प्रभार मिला है। इस मौके पर मोहम्मद रुस्तम ने बताया कि दो-दो जिम्मेदारियां होने के बावजूद वे जरीडीह थाना क्षेत्र में ईमानदारी पूर्वक काम करेंगे। साथ ही उन्होंने ठंड के मौसम में आम नागरिकों को अपील किया हैं कि वे शाम 5 बजे तक अपने अपने आवास में चले जाय। बिना काम बाहर ना निकले।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *