Advertisement

मोदी के मंत्री ने पहलगाम टेरर अटैक की कि निंदा

घायलों की मदद मे उतरी लोकतंत्र सेनानी सामाजिक संस्था

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी रहे पूर्व केबिनेट मंत्री यशवंत सिंह ने पहलगाम टेरर अटैक की कड़ी निन्दा करते हुए दुःख व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश आजम गढ़ के श्री सिंह फिलहाल मुंबई के दौरे पर हैं। मौजूदा यूपी सरकार में यशवंत सिंह एम एल सी हैं। उन्हें क्षेत्र के लोग लोकतंत्र सेनानी और समाजिक सेनानी के रूप में भी जानते और पहचानते हैं। साफ सुथरी छवि वाले सिंह ने अपने कार्यकाल में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराया था। उनके जिला में उन्हें गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है। फिलहाल एम एल सी सिंह पहलगाम के आतंकी हादसे से दुखी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई ऐसे काम किये हैं, जिसे जनता कभी भुला नहीं पायेगी।

पूर्व केबिनेट मंत्री यशवंत सिंह ने उत्तर प्रदेश के लोकतंत्र सेनानी और समाजिक सेनानी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ने पहलगाम टेरर अटैक की कड़ी निन्दा की है। इस अटैक में शहीद हुए सभी पर्यटकों और स्थानीय कर्मियों क़ो श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह शहीदों की आत्मा क़ो शान्ति और उनके परिजनों क़ो यह दुख सहने की शक्ति दे। उत्तर प्रदेश के लोकतंत्र सेनानी और समाजिक सेनानी पहलगाम टेरर अटैक में जख्मी पर्यटकों और स्थानीय कर्मियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह इन जख्मी पर्यटकों और स्थानीय कर्मियों क़ो शीघ्र स्वस्थ करे। वह इन्हें यह दुख सहने की क्षमता हो। हम उत्तर प्रदेश के लोकतंत्र सेनानी और समाजिक सेनानी आंतक उन्मूलन के लिए गए भारत सरकार के सभी फैसलों का स्वागत करते हैं और इस श्रद्धांजलि और संकल्प सभा के माध्यम से यह घोषित करते हैं कि आतंक उन्मूलन के इस महायुद्ध में हम लोग भारत सरकार की रणनीति के अनुसार किसी भी स्तर पर, किसी भी तरह की कुर्बानी देने क़ो तैयार हैं।

Tegs: #Modis-minister-attacked-pahalgam-terror

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *