Advertisement

मोदी बढ़ती मँहगाई सन्तुलित नहीं कर पा रहे देश क्या चलाएंगे-हीरालाल

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand mukti morcha) य समिति के निर्देश पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक मार्च को झामुमो बोकारो       जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी  केेे नेतृत्व में जिला समिति बोकारो (Bokaro) द्वारा देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर जिला मुख्यालय के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष मांझी ने कहा कि मोदी सरकार ने तो किसानों के साथ बबर्रता करने की ठान ली है। मोदी सरकार अब देश के हर चू्ल्हे-चौके, हर गृहणी और आम आदमी की कमर तोड़ने का भी फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चूल्हे-चौके में भी महंगाई की आग लगा दी है। पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये के पार हो गए हैं। अब रसोई गैस के दाम भी लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। इस सरकार को शर्म आनी चाहिए। पूरी अर्थव्यवस्था ठप हो चुकी है। अब सरकार कमरतोड़ महंगाई का प्रहार कर रही है। चाहे वो पेट्रोल डीजल के दाम हो। चाहे वो रसोई गैस हो।
बढ़ती मँहगाई को तो मोदी सरकार सन्तुलित कर ही नही पा रहे हैं, देश क्या चलाएंगे।
इसका प्रभाव अमीर और गरीब दोनों पर पड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार को इससे कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जिला समिति के जिला सचिव जयनारायण महतो, जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष घुनू हांसदा, सहित प्रखंड, नगर-महानगर के सभी वर्गों, वर्ग संगठन के पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य एवं सक्रिय साथीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *