Advertisement

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल

डीडीसी तथा एसडीओ चास की देख रेख में मॉक ड्रिल का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कोरोना एवं इन्फ्लूएन्जा के संभावित संक्रमण को देखते हुए 10 अप्रैल को सदर अस्पताल बोकारो समेत अन्य सरकारी अस्पताल, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

देश के विभिन्न राज्यों में कोविड 19 के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग के आदेश के आलोक में बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सदर अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पताल तथा स्वास्थ्य केंद्रों में मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया था। इसी को लेकर आज सदर अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पताल, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

सदर अस्पताल बोकारो में मॉक ड्रिल उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कीर्तीश्री, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत आदि की देख रेख में किया गया। मॉक ड्रिल के तहत सदर अस्पताल परिसर में एंबुलेंस के पहुंचते ही पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मी ने मरीज को स्ट्रेचर लेकर अस्पताल के अंदर ले गये।

साथ ही वे मरीज को हिम्मत रखने की सलाह भी दी। अस्पताल के भीतर दाखिल होते ही मरीज के ब्लड प्रेशर, पल्स और ऑक्सीजन लेबल की जांच की गयी। मौके पर मौजूद चिकित्सक पर्ची पर दवाएं लिखी और दूसरी सलाह लिखे। इसके बाद नर्स और दूसरे कर्मी मरीज को आइसीयू यूनिट ले गये। जहां तत्काल ऑक्सीजन मास्क लगाते हुए मरीज का उपचार शुरु कर दिया गया।

मॉक ड्रिल के मौके पर डीडीसी कीर्तीश्री ने कहा कि देश में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर कल स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीडियो संवाद में मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया गया था।

इसके पीछे का उद्देश्य कोविड 19 का अगर मामला बढ़ता हैं तो हमारी तैयारी क्या है,उसका आंकलन करना था। मॉक ड्रिल में कोविड 19 से संबंधित सभी गाइड लाइन का अनुपालन किया गया। मॉक ड्रिल सफल रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *