Advertisement

सिंहपुर पंचायत में किया गया चलंत लोक अदालत का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज बोकारो के निर्देश पर जिला के हद में कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत भवन. ए 19 जनवरी को चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजेश रंजन कुमार ने रहजवासियों को सरकार द्वारा मिलने वाले योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारियां दी। मनरेगा संबंधित जानकारियां देते हुए बताया कि सरकार द्वारा किस तरह से लाभ मिल रहा है।उसका लाभ किस तरह उठाएं। घरेलू हिंसा के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया गया कि इससे कैसे बचा जा सकता है और उसकी शिकायत कहां-कहां दर्ज कराया जा सकता है।

चलंत लोक अदालत में रहिवासियों हक और अधिकार, जमीन विवाद संबंधी सहित कानून की कई जानकारी दी गयी। बताया गया कि चलंत लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य एक सभ्य, शांति पूर्ण और विवाद रहित समाज की स्थापना करना है। मंच संचालन कर रहे तेनुघाट के वरीय अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने भी ग्रामीणों को डायन प्रथा, दहेज प्रथा सहित कई कानून की जानकारियां दी।

रहिवासियों को जानकारी देने के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजेश रंजन कुमार, अधिवक्ता सुभाष कटरियार एवं मुखिया मंजू देवी द्वारा वृद्ध महिलाओं के बीच कंबल का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर दीपक कुमार गुप्ता, अतिशय कुमार, उप मुखिया तुलसी दास महतो, सविता देवी, चारु बाला देवी, पूर्णिया देवी, सुनीता देवी, भीमा देवी, बृजमोहन महतो, रूपेश कुमार शर्मा, माधुरी देवी, पार्वती देवी, संजोती देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *