Advertisement

मो. हासिम बने झामुमो बोकारो जिला समिति अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति बोकारो द्वारा मो. हासिम अंसारी को बोकारो जिला समिति अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष बनाया गया हैं।

पार्टी के बीते 5 जुलाई को जारी पत्र पत्रांक 42/25-26 द्वारा जारी आदेश प्रत्र के तहत पार्टी द्वारा वर्ग स्तर पर संगठन का विस्तार किया गया है। इसमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, छात्र मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा व व्यवसायी मोर्चा का गठन किया गया हैं। इसमें अल्पसंख्यक मोर्चा पेटरवार प्रखंड के मो. हासिम अंसारी सहित चार को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के जोरूवाटांड़ रहिवासी मो. हासिम अंसारी ने उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपे जाने पर 8 जुलाई को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शुक्रिया अदा किया है। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया है कि वे पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का काम करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *