Advertisement

राजकीय मध्य विद्यालय प्रबंध समिति पुनर्गठन में मो. हाकिम अध्यक्ष व् राखी बनी उपाध्यक्ष

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में 19 सितंबर को विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। विभागीय निर्देश के आलोक में किए गये पुनर्गठन में नए अध्यक्ष के रूप में मो. हाकिम अंसारी को चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष के पद पर राखी देवी चुनी गई।

बताया जाता है कि इस अवसर पर 14 पदेन सदस्य चुने गए, जिसमे अनिता देवी, संजू देवी, गौरी देवी, सरिता देवी, रिंकू देवी, गोदाय रजवार, मनी प्रसाद नायक, दिनेश रजवार, सुखदेव मांझी, राजेश कपरदार शामिल है।बैठक में बाल संसद बतौर शारदा कुमारी, पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, आदि।

शिक्षक सदस्य शैलेश कुमार खन्ना, संयोजक सह प्रधानाध्यापक एलडी मुंडा के अलावा मौके पर उप मुखिया रियाज अहमद, पंसस बोबी देवी, संकुल सीआरपी आनंद प्रजापति, पूर्व एचएम राधेकृष्ण रजवार, पूर्व अध्यक्ष कपिलदेव रजवार सहित सभी शिक्षक एवं 65 महिला-पुरुष अभिभावकगण बैठक में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *