Advertisement

मनरेगा कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रदान संस्था द्वारा मनरेगा दिवस का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार और जरीडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में 3 फरवरी को मनरेगा दिवस का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार उपरोक्त प्रखंडो के मुरहुलसुदी, सिंहपूर, हिसिम, खैराचातर पंचायतो मे मनरेगा कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रदान संस्था के सदस्यों द्वारा मनरेगा दिवस मनाया गया। साथ ही मनरेगा सप्ताह का शुरुआत किया गया। जिसमे मनरेगा से पंचायत के विकास का उद्देश्य, मनरेगा से आजीविका संपत्ति निर्माण और ग्रामीणों को अपने ही गाँव एवं टोला मे रोजगार मिल रहा है। ग्रामीण रहिवासियों का आजीविका व् सम्पति भी तैयार हो रहा है।

इसे लेकर जानकारी साझा किया गया। साथ मे वैसे मजदूर जिन्होंने मनरेगा से 100 दिन काम कर चुके है, वैसे मेट एवं बागवानी मित्र जिनका पंचायत मे एक मनरेगा योजना मे बेहतर कार्य किये है, उन्हें उनके कार्य के लिये प्रशंसा किया गया। साथ हीं मनरेगा जागरूकता रैली निकालकर प्रचार प्रसार किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पंचायत प्रतिनिधि, मेट, बाग़वानी मित्र, मुरहुलसुदी के मुखिया सरिता देवी, तुलसी महतो, गुड्डू जायसवाल, प्रदान संस्था से वेद प्रकाश, पुष्कर, उर्मिला कुमारी, विभा कुमारी, सुनीता देवी, झलकी देवी, राधा देवी, कुमार शुभम, नरेन्द्र, साधुचरण महतो एवं राखल महतो, रोजगार सेवक दसरथ बेदिया आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *