प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में 2 फरवरी को मनरेगा दिवस का अयोजन किया गया। इसमें दीदी बाड़ी, आम बागवानी, डोभा आदि पर चर्चा किया गया। साथ हीं कई रहिवासियों ने अपनी योजनाओं को पंजी में अंकित कराया।
मनरेगा दिवस पर बताया गया कि जिनका जॉब-कार्ड अबतक नहीं बन पाया था, वैसे रहिवासियों ने अपना पंजीयन करवाया। इन्हे मनरेगा में कार्य करने के लिए जागरूक किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से अंगवाली उत्तरी पंचायत के उप मुखिया मोहम्मद रियाज अहमद, वार्ड सदस्य भोला राज, शिवकुमार चटर्जी, ललित रजवार, विवेक मिश्र, फेसिलेटर जेएसएलपीएस सोनाली देवी, प्रियंका देवी, मेट सुमित्रा देवी सहित ग्रामीण रहिवासी अजीत रविदास, गौतम पाल, आले नबी अंसारी, रॉकी कमार, उमाशंकर साव आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply