Advertisement

विधायक की धर्मपत्नी ने किया तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमियां विधायक़ डॉक्टर लम्बोदर महतो की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने 6 मार्च को तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया।

जानकारी के अनुसार विधायक की धर्मपत्नी ने कसमार प्रखंड के हद में बगदा पंचायत के अजेया डोम डूबा तालाब के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक डॉ महतो की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने कहा कि क्षेत्र का विकास अच्छा से हो, इसके लिए सभी का दायित्व बनता है सही काम कराने के लिए निगरानी रखें।

उन्होंने कहा कि गोमियां विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। क्षेत्र का विकास देखकर विरोधी घबरा गए है। उन्होंने आने वाले समय में विरोधियों क़ो मुंहतोड़ जवाब देने के लिए समर्थकों को तैयार रहने क़ो कहा।

इस मौके पर मुखिया पति विक्रम सिंह, उप मुखिया वीरेंद्र करमाली, नरेंद्र कुमार, कानन प्रजापति, संतोष कुमार प्रजापति, फागु महतो, फनी प्रजापति, शिवचरण महतो आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *