Advertisement

विधायक की धर्मपत्नी ने निर्माणाधीन कार्यों का किया शिलान्यास

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के तेल चिप्पा (टांग टोना) में गोमियां विधायक की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने 13 अप्रैल को कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास की। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार विधायक की धर्मपत्नी ने तेल चिप्पा (टांग टोना) में डीएमएफटी मद से बन रहे खेल मैदान में दो इकाइयों के शौचालय के साथ चेंजिंग रूम का निर्माण और हैंडपंप के साथ बोरिंग स्थापना का भूमि पूजन किया। उन्होंने विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण रहिवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास करना और विकास की निगरानी करना सबसे महत्वपूर्ण काम है। जब तक रहिवासियों का सहयोग नहीं मिलेगा, तब तक सही विकास नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सबको सहयोग करने की आवश्यकता है। मौके पर स्थानीय मुखिया सुमित्रा देवी, पूर्व मुखिया राजेंद्र महतो, उप मुखिया रामविलास महतो, वार्ड सदस्य जितेंद्र महतो, संवेदक मुकेश ओझा, राजेश नायक, अखिलेश्वर महतो, जयनंदन महतो, रूपलाल महतो, मनोहर महतो, रामकिंकर महतो, उमेश महतो, बहादुर महतो, चंद्र किशोर महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *