Advertisement

पानी की समस्या को लेकर विधानसभा में धरना पर बैठे विधायक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जल संकट को लेकर गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो (Gomiyan MLA Dr Lambodar Mahto) ने झारखंड विधानसभा परिसर में धरना दिया। यहां विधायक के साथ मौके पर जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, गोमियां के मुखिया बलराम रजक एवं पलिहारी-गुरुडीह की मुखिया सपना कुमारी धरना मे शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार इन दिनों पुरे गोमियां विधानसभा क्षेत्र में जल संकट के ज्वलंत मुद्दे को लेकर 1 अगस्त को गोमियां विधायक डॉ महतो तख्ती लेकर विधानसभा में बैठ गये। इसके पूर्व भी विधायक विधानसभा में लगातार पानी के मुद्दे को उठाते रहे हैं, ताकि यहां के रहिवासियों को पीने योग्य स्वच्छ पानी मिल सके।

पानी के संबंध में संबंधित विभाग के मंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि गोमियां के रहिवासियों को कोनार नदी का ही पानी दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सरकार से पूरे झारखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।

इस अवसर पर जिप सदस्य डॉ राज ने कहा कि गोमियां में पानी की समस्या विकराल है। इस समस्या का निदान करना बहुत ही जरूरी है। पलिहारी मुखिया सपना कुमारी ने पत्र प्रेषित कर गिरिडीह सांसद, उपायुक्त बोकारो एवं कार्यपालक अभियंता तेनुघाट को पत्र लिखकर पानी की समस्या से अवगत कराया। साथ ही नये इंटकवेल निर्माण करने की मांग की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *