Advertisement

नेहरू ग्राउंड में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां के नेहरू ग्राउंड में बीते 23 सितंबर को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल होकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। दूसरे दिन अहले सुबह पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित नेहरू ग्राउंड में बीते 23 सितंबर की रात नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय रहिवासी ओम प्रकाश ठाकुर द्वारा किया गया। नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो ने फीता काटकर किया। नृत्य प्रतियोगिता में रांची से नृत्य के जज आये थे।

रात भर चले नृत्य प्रतियोगिता का आनंद रहिवासियों ने लिया। प्रतियोगिता 24 सितंबर की अहले सुबह 5 बजे पुरस्कार वितरण के साथ खत्म हुआ। बताया जाता है कि प्रतियोगिता में सीनियर सोलो डांस में फुसरो के लायन ग्रुप प्रथम पुरस्कार, द्वितीय जुगेश गोमियां तथा तृतीय पुरस्कार आकाश जरंगडीह को मिला।

ग्रुप डांस में प्रथम क्रिएटिव ग्रुप गोमियां, द्वितीय डांस क्रु गोमियां तथा तृतीय डांस ग्रुप जरंगडीह रहा। जूनियर ग्रुप में प्रथम कोमल जयसवाल, द्वितीय ईशा कुमारी तथा तृतीय पुरस्कार आनंद पाठक पुरलिया को मिला।

मौके पर स्थानीय जिप सदस्य, समाजसेवी अमर सोनी, ललित यादव, रंजीत गुप्ता, दुलाल प्रसाद, उप मुखिया कविता कुमारी, वार्ड सदस्य सोनी साहु, चंदन पासवान, शंभु लाल सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *