Advertisement

विधायक श्वेता सिंह ने दिवंगत भाजपा नेता इंद्र कुमार झा के परिजनों से की मुलाकात

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने क्षेत्र प्रवास के दौरान भाजपा नेता सह समाजसेवी स्वर्गीय इंद्र कुमार झा के निधन की सूचना पाकर 23 अक्टूबर को उनके जनवृत 2 स्थित आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और संवेदना प्रकट की।

शोक व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि स्वर्गीय झा समाजसेवा के प्रति समर्पित रहे है। उनके पिता (ससुर) वीर समरेश सिंह के साथ लंबे समय तक संगठन एवं समाजहित में कार्य किया है। कहा कि दिवंगत झा ने मिथिलांचल समाज की संस्कृति को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिससे समाज को राज्य स्तर पर पहचान मिली।

एक अन्य जानकारी के अनुसार विधायक श्वेता सिंह सेक्टर-1 में आयोजित श्रीचित्रगुप्त पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता और आस्था का प्रतीक है। भगवान चित्रगुप्त प्राणियों के शुभ-अशुभ कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। इस दिन पूजा करने से शुभ फल एवं ज्ञान का आशीर्वाद मिलता है। विधायक ने कामना की कि भगवान चित्रगुप्त सभी को सद्बुद्धि, समृद्धि और सफलता प्रदान करें। इस अवसर पर धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह भी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *