प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद सभागार मे 26 मई को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने नप और सीसीएल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधायक ने विभिन्न समस्याओं से अवगत होने के बाद जल्द से जल्द उसका समाधान करने की बात कही।
बैठक में बेरमो विधायक सिंह ने कहा कि जनता को छोटे छोटे कार्यों के लिए बेवजह चक्कर न काटने पड़े। इसका पूरा प्रयास हो। साथ ही नप क्षेत्र में नये पानी कनेक्शन, नाली और कचरा सफाई के लिए भी उन्होंने निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सीसीएल और नप के अधिकारी मिलजुल कर क्षेत्र का विकास करें। जिससे फुसरो नप का जिले और प्रदेश में अपना एक अलग स्थान बने।

इस अवसर पर स्थानीय बस्ती के ग्रामीण भी विघायक से मिलकर अपनी समस्या रखी। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, ढोरी जीएम एम के अग्रवाल, बीएडके जीएम एम के राव, नप के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, निवर्तमान नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, बेरमो प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, आदि।
उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा, ढोरी एसओपी प्रतुल कुमार, एसओसी उज्जवल सिंह, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, बीएंडके एसओपीएडपी एस के झा, विस्थापित मेघनाथ सिंह, पुनेश्वर महतो सहित काफी संख्या में गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply