Advertisement

विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह और मिथिलेश तिवारी का विधायक आवास में स्वागत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) के द्वारा उत्तम सिंह को बेरमो और मिथिलेश तिवारी को चंद्रपुरा प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर 18 अगस्त को कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया।

बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित विधायक आवासीय कार्यालय परिसर में दोनो विधायक प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह और मिथिलेश तिवारी ने बताया कि विधायक ने जो जिम्मेवारी दी है, उसे बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा।

श्रमिक नेता प्रमोद सिंह ने कहा कि मिथिलेश तिवारी और उत्तम सिंह के विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। क्योंकि दोनो क्षेत्र के लिए जाने-पहचाने चेहरा है। साथ ही जनता के सुख-दु:ख में हमेशा शामिल रहते है। सिंह ने इसके लिए बेरमो विधायक को साधुवाद दिया।

मौके पर विकलांग कल्याण समिति के महासचिव भुनेश्वर यादव सहित दीनानाथ, कन्हैया रजक, पंकज राम, अभिषेक सिंह, विकास सिंह, कुंदन सिंह, विनोद यादव, हेमलाल महतो, कामेश्वर महतो, सुधीर मुंडा, उमेश तुरी, जीतू सिंह, बालकरण भुइया आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *