Advertisement

श्रीअरविंदो सोसायटी बेरमो आश्रम पहुंचकर विधायक ने ली गतिविधियों की जानकारी

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली फ़ुटबॉल मैदान परिसर स्थित श्रीअरविंदो सोसायटी बेरमो आश्रम 2 दिसंबर को बेरमो विधायक पहुंचे।

जानकारी के अनुसार बेरमो आश्रम पहुँचकर विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण में कार्यों, व्यवस्थाओं और संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम मे सोसाइटी के बेरमो शाखा चेयरमैन मधुसूदन सिंह से मुलाकात कर उनके समर्पण और सेवा भाव की सराहना की। विधायक सिंह ने आश्रम को हर संभव मदद करने की बात कही। मौके पर पूर्व नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, दयानंद बरनवाल, अरुण सिंह, विनोद सिंह, विजय सिंह, ओमशंकर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *