Advertisement

विधायक पूर्णिमा साहू ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने 24 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक साहु द्वारा निरीक्षण का प्रारंभ 24 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे पांडे घाट, बस स्टैंड, भुइयांडीह से किया गया। इसके बाद क्रमशः कल्याण नगर, मुर्गा पाड़ा, झरना घाट, बाबूडीह शिव मंदिर, बारा घाट, लालभट्टा, डोंगा घाट, बिहारी बस्ती घाट, सूखा तालाब घाट, तिलक नगर घाट, सीटू तालाब (टेल्को), हुडको डैम छठ घाट, जिला स्कूल घाट, निराला पथ घाट से भोजपुर कॉलोनी घाट, बारीडीह बस्ती छठ घाट का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर विधायक साहू ने सभी घाटों पर साफ-सफाई एवं रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *