अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर नगर परिषद के दुधैला परवेजा वार्ड दो में 6 फरवरी को सोनपुर के विधायक विनय कुमार सिंह ने श्रीराम – जानकी मठ का शिलान्यास किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष अजय साह, विनोद सिंह सम्राट, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू, तृप्ति नाथ सिंह, सुबोध कुमार सिंह, महेश कुमार, अरुण कुमार सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, दिब्यांशु गौतम, शिवबचन सिंह सहित दुधैला, प्रबेजाबाद के तमाम ग्रामीण रहिवासी गण इस राम-जानकी मठ मंदिर के भूमि -पूजन में शामिल हुए।
जिसमे मुख्य आचार्य सुरेश बाबा, शत्रुधन बाबा, सुनील बाबा, पाठक बाबा द्वारा भूमि पूजन एवं भव्य राममंदिर बनाने के लिए सभी ने सामूहिक संकल्प लिया।
डुमरी बुजुर्ग गोला शिव मंदिर में नवीन शिवलिंग स्थापना
एक अन्य जानकारी के अनुसार सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज डुमरी बुजुर्ग स्थित डुमरी बुजुर्ग गोला शिव मंदिर में नवीन शिवलिंग स्थापना सह प्राण प्रतिष्ठा 6 फरवरी को धूम धाम से संपन्न हो गया। इस मौके पर उपस्थित आचार्यों व विद्वान ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों के साथ विधिवत पूजा -अर्चना के साथ दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक आदि विधि पूर्ण किए। आगत श्रद्धालुओं व ब्राह्मणों द्वारा पुष्प- वर्षा के साथ यह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हो गया।
इससे पूर्व शिव मंदिर में नवीन शिवलिंग स्थापना के लिए बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई थी।
![]()













Leave a Reply