Advertisement

प्रखंड मुख्यालय परिसर में निर्माणाधीन आवासो का विधायक ने किया शिलान्यास

अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में 6 करोड़ की लागत से प्रखंड व् अंचल अधिकारी तथा कर्मचारी के लिए क्वाटर निर्माण कार्य किया जायेगा। जिसका विधिवत शिलान्यास बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने 3 फरवरी को शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर विधायक विनोद कुमार सिंह ने उपस्थित रहिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर से आने जाने में पदाधिकारी व कर्मचारीयों को काफी असुविधा होती है। क्वाटर का निर्माण होने से पदाधिकारी व् कर्मचारियों को कार्य करने में समय के साथ सहूलियत मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग से यहां क्वाटर का निर्माण कार्य किया जायेगा।

बताया जाता है कि प्रखंड परिसर में स्थित पुराने क्वाटर की स्थिति जर्जर हो चुकी है। जिससे कर्मचारियों को उक्त आवासो में रहने में परेशानी होती थी। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख आशा राज ने कहा कि पदाधिकारी और कर्मचारियों के रहने के लिए क्वाटर का निर्माण किया जा रहा है। वैसी स्थिति में संवेदक गुणवत्ता पुर्ण कार्य करे।

कार्यक्रम में उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह, संदीप जयसवाल, प्रमेश्वर महतो, पवन महतो, पुर्व जिला परिषद सदस्य गजेन्द्र महतो, सरिता महतो, पुनम महतो, चौधरी बांध मुखिया संजय यादव, हेसला मुखिया रामचन्द्र यादव, पंचायत समिति सदस्या प्रियंका देवी, भारती कुमारी, मुखिया पति संतोष रजक, महेश महतो, पुरन कुमार महतो, कमोद यादव सहित बड़ी सख्या में स्थानीय रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *