ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में सरहचिया पंचायत अंतर्गत तेनुघाट नं 3 स्थित राधेश्वर धाम, कृष्ण मंदिर के मुख्य द्वार पर 25 जनवरी को गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो (Gomian MLA Dr Lambodar Mahto) द्वारा अपने मद से तोरण द्वार के निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मंदिर के मुख्य द्वार पर भव्य तोरण द्वार का निर्माण पर कुल छह लाख इक्यासी हजार दो सौ की राशि खर्च की जाएगी। इस तोरण द्वार में प्रवेश एवं निकासी के लिए अलग अलग गेट होंगे।
साथ ही मुख्य द्वार से सटे गार्ड रूम तथा जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था भी होगी। कंक्रीट के बने पीलरों पर लोहे का गेट तैयार किया जाएगा। विधायक ने बताया कि कृष्ण मंदिर प्रबंधन समिति, कृष्ण कल्याण परिषद् की ओर से काफी समय से तोरण द्वार की मांग की जा रही थी। जिस पर आज अमल किया गया।
तोरण द्वार के शिलान्यास किये जाने पर परिषद के अधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर की तथा विधायक को कोटि कोटि धन्यवाद भी दिया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष राम कुमार यादव, सचिव भीम लाल यादव, कोषाध्यक्ष धनेश्वर यादव, झरी लाल यादव, सुखलाल यादव, मंटु यादव, देवेन्द्र कुमार, लालचंद यादव, गोवर्धन यादव, गोपाल यादव, राजकुमार यादव, मदन यादव, भोला यादव, संजय सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply