Advertisement

छह पंचायतों में विधायक ने ऑनलाइन किया 14 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने 11 मार्च को विधानसभा क्षेत्र में छह पंचायतो में विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में चांपी, मायापुर, चांदो, चलकरी उतरी, दक्षिणी एवं खेतको पंचायतों में लगभग 14 करोड़ की योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस अवसर पर जगह जगह पार्टी प्रतिनिधि, कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं संवेदक उपस्थित रहे।
जहां पर रांची स्थित विधानसभा मुख्यालय से बेरमो विधायक कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर फोन पर रूबरू हो रहे थे।

बताया जाता है कि सर्वप्रथम चांपी पंचायत के केशवारी में तीन करोड़ की लागत से 5.5 किमी तक पथ निर्माण, मायापुर पंचायत के चाटूगढ़ा मुख्य पथ से काली मंदिर तक साढ़े बिरासी लाख की लागत से पथ निर्माण, बांध घुटू में अड़तीस लाख छत्तीस हजार की लागत से पीसीसी पथ, निनानवे लाख की लागत से मायापुर पंचायत सचिवालय निर्माण, चांदो के कुशलबंधा से भूलन खेतको होते छैछरा चौक तक पथ निर्माण में दो करोड़ इकतीस लाख, आदि।

कुशमाटांड़ से बिरहोरबेड़ा में पथ निर्माण में एक करोड़ संतावन लाख, चलकरी दक्षिणी के रंगेनीगोडा बोरवापानी होते 34 नंबर पुल तक पथ निर्माण में दो करोड़ ग्यारह लाख, बाराडीह से कालापथ तक सड़क निर्माण में चौतीस लाख, चलकरी उत्तरी में नदी किनारे स्थित कब्रस्थान की घेराबंदी में पच्चीस लाख,चलकरी उत्तरी में ही स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में सवा चौंतीस लाख, खेतको में कब्रस्थान की घेराबंदी में पच्चीस लाख, खेतको दरगाह के निकट ढक्कन युक्त नाली एवं पीसीसी पथ निर्माण में एक करोड़ तैंतीस लाख की लागत से निर्माण होगा।

साथ ही नदी किनारे स्कूल के निकट पौने बारह लाख की लागत से एक आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण का शिलान्यास किया गया। पर निर्माण कहां होगा, स्थल कोई नही दिखा पाए। मौके पर कांग्रेस के पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद, विधायक के निजी सचिव अभय ठाकुर, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, ब्रजेश सिंह, गणपत यादव, आदि।

चंदन गंझु, विजय महतो, नारायण यादव, सूरज सिंह, सीताराम मुर्मू,बुधन गंझु, छोटेलाल केवट, रवींद्र कुमार सिंह, मुखिया गीता देवी, कुलदीप सिंह, राजेंद्र नायक, अजीत मुर्मू, अश्विनी मिश्रा, आशीष नायक, मनोहर नायक, अशोक नायक, अशोक मंडल, निमाय मंडल, विजय मंडल, नन्हे हुसैन, मो कुतुबुद्दीन, कालीदास मुर्मू, पूर्व मुखिया श्याम रजवार सहित कई महिलाएं जगह जगह उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *