Advertisement

विधायक ने किया शिबुआडीह तथा ताराटांड में योजनाओं का शिलान्यास

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ने विधानसभा क्षेत्र गिरिडीह जिला के हद में शिबुआडीह और ताराटांड़ में केंद्रीय सहायता से बनने वाली दो अति महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। इन दोनों योजनाओं से जहां शिबुआडीह में गार्डवाल पुलिया तथा पीसीसी का निर्माण किया जाना है, वहीं ताराटांड़ में गार्ड वाल तथा पुलिया निर्माण का कार्य किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार इन दोनों योजनाओं के निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर यहां के रहिवासियों को काफी सहूलियत होगी।
मौके पर विधायक डॉ अहमद ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार विकास को लेकर पूरी तरह से कटिबद्ध है। रहिवासियों को धीरे-धीरे चौमुखी विकास नजर आने लगेगा।

उन्होंने आमजनों से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बारीकी से जानकारी दी। साथ हीं अपील की कि वे राज्य सरकार की चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं का अवश्य लाभ उठाएं।

मौके पर पंचायत के मुखिया मोहम्मद इस्माइल, पूर्व मुखिया मोहम्मद नासिर, मोहम्मद जब्बार, मोहम्मद कादिर, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेत्री बबली मरांडी, प्रकाश यादव, मोहम्मद नजबूल, मोहम्मद शमीम सहित दोनों स्थानों के दर्जनों स्थानीय गणमान्य रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *